फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vrindavan kumbh mela 2021 date Saints will get flour and rice in vrindavan kumbh

वृंदावन कुंभ 2021: संतों को मिलेगा आटा-चावल, मेला परिसर में ही बनेंगे राशन कार्ड

Thu, 21 Jan 2021 10:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jan 2021 10:20 AM IST
सार

  • गेहूं के स्थान पर आटा वितरण के लिए आपूर्ति विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
  • मेला परिसर में ही साधु-संतों के बनेंगे राशन कार्ड, तत्काल मिलेंगे गैस कनेक्शन 

विज्ञापन
vrindavan kumbh mela 2021 date Saints will get flour and rice in vrindavan kumbh
वृंदावन कुंभ मेला: संतों के आगमन के लिए तैयार हो रहा द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से पहले मथुरा जिले के वृंदावन में आयोजित होने जा रही कुंभ मेला बैठक में संतों के लिए आपूर्ति विभाग खाद्यान्न के रूप में आटे की व्यवस्था करने जा रहा है । इसका प्रस्ताव जिला पूर्ति विभाग ने शासन को भेज दिया है। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को वृंदावन में संतों के साथ बैठक के दौरान दी।

विज्ञापन


16 फरवरी से वृंदावन में शुरू हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के लिए शासन ने खाद्यान्न आवंटित कर दिया है, जो अगले सप्ताह मिल जाएगा। इसमें 70 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं और 40 मीट्रिक टन चावल है। संतों को गेहूं के स्थान पर आटा बनाकर देने का प्रस्ताव भी जनपद स्तर से शासन को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा कि गैस की आपूर्ति के लिए भी भंडारण मौजूद है। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलिंडर मिलेंगे। मौके पर नए गैस कनेक्शन जारी करने की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर संतों से राशन कार्ड के संदर्भ में आने वाले साधू-संतों की संख्या पूछी तो इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस पर जिलापूर्ति अधिकारी ने भरोसा दिया कि मौके पर ही राशन कार्ड बना दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र का ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
कुंभ मेला बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र वृंदावन पहुंचे। उन्होंने मेला की व्यवस्थाएं देख रहे अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण, बिजली, शौचालय, जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन को देखा। 

शैलजाकांत मिश्र ने सभी अधिकारियों से काम निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत सुंदर दास, महंत हरिशंकर दास नागा, चरणदास, संत राम स्वरूप ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed