{"_id":"6a9cc83ee5d899e7ec063c4f","slug":"jewelry-worth-3-92-crore-stolen-from-jeweler-shop-in-agra-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में 3.92 करोड़ की चोरी: सराफ की दुकान से गायब हुए आभूषण, कर्मचारियों की संपत्ति खरीदनी पर हुआ शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में 3.92 करोड़ की चोरी: सराफ की दुकान से गायब हुए आभूषण, कर्मचारियों की संपत्ति खरीदनी पर हुआ शक
Sun, 06 Sep 2026 07:26 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:26 AM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। सराफ की दुकान से 3.92 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी हो गए। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किनारी बाजार में सराफ की दुकान से 2 किलो 500 ग्राम सोने और कीमती रत्नजड़ित आभूषण चोरी हो गए। छह माह बाद स्टॉक का मिलान करने पर जेवरात के 27 डिब्बे खाली मिलने पर सराफ के होश उड़ गए। चोरी गए जेवरात की कीमत 3.92 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में सराफ ने दुकान में काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर शक जताते हुए थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शक के दायरे में आए इन कर्मचारियों ने संपत्ति भी खरीदी है।
अवागढ़ हाउस, हरीपर्वत निवासी मुकेश बाबू अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि किनारी बाजार में उनकी कृष्णगोपाल-मुकेश बाबू ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान पर सोने और रत्न, कीमती पत्थरों के आभूषणों की बिक्री और बनवाने का काम किया जाता है। 18 मई को दुकान के स्टॉक की गिनती में 27 डिब्बे खाली मिले। इनमें सोने की अंगूठी, पेंडिल, मंगलसूत्र, गले की जंजीर समेत अन्य आभूषण रखे गए थे। इनका वजन 2 किलो 500 ग्राम था।

कर्मचारियों के संपत्ति खरीदने से हुआ संदेह
सराफ ने 30 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में दुकान के कर्मचारी अमित बंसल, धीरज चौहान और दीपक यादव पर चोरी का शक जताया। सराफ ने पुलिस को बताया कि तीनों कर्मचारियों पर उन्हें तब शक हुआ, जब उनके महंगी प्रापर्टी खरीदने का पता चला। तीनों रोजाना काफी रकम भी खर्च करते थे। 15 मई को अमित बंसल और धीरज चौहान एक संपत्ति का बैनामा कराने गए थे। दीपक यादव ने 25 अप्रैल को सोना 2.70 लाख रुपये में एक ज्वेलर्स को बेचा था। दीपक ने भी बाद में एक मकान का बैनामा कराया।
अन्य भी शक के घेरे में
पुलिस के अनुसार प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कारीगर और कर्मचारियों की बाहर निकलने पर में जांच होती है। पिछली स्टॉक गिनती और इस बार की गिनती में 6 माह का अंतराल है। इतने समय तक लगातार चोरी हुई और किसी को पता नहीं लगा, यह सवाल पुलिस को खटक रहा है। चोरी में अन्य कर्मियों के शामिल होने का भी शक है।
घटनाक्रम में 6 माह का अंतराल है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य संकलित कर जांच कर रही है। जो भी जांच में सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी