फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth one lakh stolen by breaking the locks of the house

Agra News: मकान के ताले तोड़कर एक लाख के जेवर-नकदी चोरी

Tue, 23 Apr 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth one lakh stolen by breaking the locks of the house
मकान के ताले तोड़कर एक लाख के जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन

शादी समारोह में गए थे परिजन, बिछवां क्षेत्र में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गांव करीमगंज में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये की नकदी व जेवर आदि पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की रात घटना के समय परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार की सुबह घर वापस आने के बाद चोरी की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी हरिभान सिंह रविवार को परिजन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। रात में किसी समय चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों में रखे जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। सोमवार की सुबह हरिभान व परिजन जब घर पर पहुंचे तो ताले टूटे देख होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे के भी ताले टूटे थे। अलमारी और बक्सों में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब 35 हजार रुपये की नकदी, सोने की पैंडल, हाय, चांदी के खडुआ, करधनी आदि चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी जुटाई। तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed