{"_id":"63052c443c08fc0cae05e753","slug":"jcb-home-tundla-news-agr544349464","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने गरीब के घर पर चला दी जेसीबी, सामान भी भर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने गरीब के घर पर चला दी जेसीबी, सामान भी भर ले गए
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल में दबंगों ने गरीब के घर पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं घर का सामान भी उठाकर ले गए। पीड़ित ने सात नामजद और 10-15 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजा का ताल निवासी चंद्रप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के लखमी चन्द्र आदि से उसका विवाद चल रहा है। इसी को लेकर लखमीचन्द्र सहित 18 अधिक लोग हाथों में लाठी, डंडा, फरसा और जेसीबी साथ लेकर उसके घर के सामने पहुंच गए। जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करते ने पर उन्होंने मां ईश्वरी देवी, चाचा महेश चंद्र, भाई रामवीर को घर से खींचते हुए पीटा।
जेसीबी से उसका मकान गिरा दिया। इतना ही नहीं उसके घर के सामान को भरकर ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए लोगों से घटना की जानकारी ली। चंदप्रकाश की तहरीर पर लखमीचंद्र यादव, रामनरेश यादव, अजय यादव, विशांत यादव, संतोष कुमार, दुर्गेश कुमार, नितिन कुमार निवासी राजा का ताल और 10-15 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।