{"_id":"6aed4d0e021d26880e0f02ad","slug":"up-roadways-employees-to-get-up-to-4-800-incentive-and-advance-salary-before-diwali-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मियों की आई मौज, चालक-परिचालकों को मिलेंगे 4800 रुपये; वेतन भी मिलेगा एडवांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली से पहले रोडवेज कर्मियों की आई मौज, चालक-परिचालकों को मिलेंगे 4800 रुपये; वेतन भी मिलेगा एडवांस
Fri, 06 Nov 2026 09:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:14 AM IST
सार
दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज ने कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। 12 दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को 4800 रुपये और संविदा कर्मचारियों को पांच हजार रुपये तक एडवांस वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित हाईवे के नीचे से रोडवेज बस से जाते यात्री
- फोटो : संवाद
विस्तार
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को सुगम सफर दिलाने के लिए रोडवेज ने चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। रोडवेज ने 6 से 17 नवंबर तक विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसमें लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को नकद प्रोत्साहन और एडवांस वेतन का लाभ दिया जाएगा।
योजना 6 से 17 नवंबर तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत 11 दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को 4,400 रुपये और 12 दिन ड्यूटी करने पर 4,800 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलाव, अतिरिक्त किलोमीटर संचालन पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त राशि मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों में 3,300 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करने पर 1,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। तकनीकी कर्मचारियों को भी उनके कार्य के आधार पर 2,100 से 2,500 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि संविदा चालक-परिचालकों को अधिकतम पांच हजार रुपये और कार्यशाला के आउटसोर्स कर्मचारियों को दो हजार रुपये तक का वेतन अग्रिम (एडवांस) भी दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि और अग्रिम वेतन का भुगतान छह नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों के कार्यदिवसों की गणना निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री चंद्र हंस सिंह ने कहा कि प्रोत्साहन योजना से त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा।