फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jain community paid tribute to Acharya Vidyasagar

Agra News: जैन समाज ने आचार्य विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि

Mon, 19 Feb 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jain community paid tribute to Acharya Vidyasagar
जैन समाज ने आचार्य विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मैनपुरी। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर का देवलोक होने पर संपूर्ण जैन समाज शोक में डूब गया। संस्थानों को बंद रखकर श्रद्धांजलि दी। करहल रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विनयांजलि सभा हुई। जैन समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अनंत कुमार जैन, डॉ. सौरभ जैन, कमल कुमार जैन, निशंका जैन, विशाल जैन जौली, आदेश जैन, देवेश जैन मौजूद रहे। नेमीचंद्र जैन सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा आपकी रसोई में णमोकर मंत्र के अखंड पाठ के बाद श्रद्धांजलि सभा हुई।


कुरावली में जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शोक व्यक्त किया। सुदीप कुमार जैन ने बताया कि आचार्य जी के समाधिस्थ होने से समाज की बहुत बड़ी क्षति हुई है। समाज के लोगों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। करहल में जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठानों को बंद कर शोक सभा की। प्रदीप जैन, बसंत जैन, आलोक जैन, वैभव जैन, राजीव जैन मौजूद रहे। घिरोर में जैन समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed