{"_id":"6918d4eb5695b11704032518","slug":"jaggery-business-heats-up-with-the-cold-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139525-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ठंड के साथ गरम हुआ गुड़ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ठंड के साथ गरम हुआ गुड़ कारोबार
Sun, 16 Nov 2025 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग अपनी पुरानी परंपरा पर लौट आए हैं। लोगों को गुड़ का जायका भा रहा है। इससे गुड़ कारोबार में चमक आ गई है। बाजार में इस समय करीब 50 क्विंटल रोज गुड़ की बिक्री हो रही है। अच्छी बिक्री होमे से कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैं।
भारतीय खान-पान की परंपरा में गुड़ का अपना अलग ही महत्व है। औषधीय गुणों से भरपूर गुड़ का सेवन सर्दियों में लोग बड़े चाव से करते हैं। इसके चलते कारोबारी भी सीजन के साथ इसका स्टॉक करने लगते हैं, ताकि मांग की पूर्ति की जा सके। पहले जहां सादा गुड़ ही बाजार में आया करता था, लेकिन अब गुड़ की कई वैरायटी आ चुकी है। 45 रुपये से लेकर 70 रुपये किलो तक की कीमत का गुड़ बाजार में है।
ठंड के मौसम शुरू होने के साथ ही इसकी मांग बढ़ना शुरू हो जाती है। एक पखवाड़े पहले तक मात्र 30 क्विंटल गुड़ की बिक्री हो रही थी जो अब बढ़कर करीब 50 क्विंटल तक पहुंच गई है। विक्रेता राकेश कुमार बताते हैं वैसे तो गुड़ पूरी साल बिक्री होता है, लेकिन जाड़े में मांग बढ़ जाती है। हापुड़ से गुड़ की आपूर्ति की जाती है। विक्रेता अनिल माहेश्वरी बताते हैं कि ठंड बढ़ने के साथ ही गुड की मांग बढ़ी है। आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की संभावना है।