{"_id":"691e06b9ef07fb26c305285a","slug":"it-is-essential-to-make-students-legally-literate-kasganj-news-c-175-1-kas1001-139712-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्र छात्राओं को विधिक साक्षर बनाना आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्र छात्राओं को विधिक साक्षर बनाना आवश्यक
Wed, 19 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो23कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में मंचासीन अपर जिला ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने श्री गणेश इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार तृतीय ने छात्र-छात्राओं को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अपर जिला जज ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के कानून की जानकारी दी। बताया कि जो भी चिकित्सक ऐसा करते हैं उन्हें दंडित करने का प्रावधान है। उन्होंने नशा के दुष्परिणामों, बाल विवाह, पॉस्को एक्ट व शिक्षा के अधिकार अधिनियम में बारे में जानकारी दी।
वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित निशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दीं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह आदि कानूनों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।