फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ISKCON temple sealed before Sri Krishna Janmashtami due to coronavirus guideline in Vrindavan

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले वृंदावन का इस्कॉन मंदिर सील, विदेशी भक्त सहित 16 कोरोना संक्रमित

Wed, 12 Aug 2020 01:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2020 01:17 AM IST
सार

  • दो संक्रमित मरीज मिलने के बाद लिए गए थे 165 लोग के नमूने
  • विदेशी भक्तों सहित 14 और पॉजिटिव, मंदिर परिसर सील किया गया

विज्ञापन
ISKCON temple sealed before Sri Krishna Janmashtami due to coronavirus guideline in Vrindavan
इस्कॉन मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले वृंदावन के इस्कॉन मंदिर और इससे जुड़े आवासीय परिसर में 16 कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मच गई। प्रशासन ने मंदिर सहित संबंधित इलाके को सील करा दिया है। मंगलवार को सुंदर रोड पर गेस्ट हाउस के दो भवनों में भी आवागमन प्रतिबंधित करते हुए कोरोना संक्रमण संबंधी नोटिस चस्पा कर दिया गया।

विज्ञापन

 
पिछले दिनों इंटरनेशनल संस्था इस्कॉन से जुड़े संत भक्तिचारु महाराज का निधन अमेरिका में हो गया था। उनका अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल में किया गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर से कई लोग पश्चिम बंगाल गए थे। वहां से वृंदावन लौटने के बाद इन लोगों में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन



संक्रमितों में विदेशी भक्त भी शामिल

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को इस्कॉन मंदिर के आवासीय परिसर में रह रहे 165 लोगों के नमूने लिए। इनमें अधिकांश विदेशी भक्त हैं। इनमें 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जन्माष्टमी से पहले संस्थान में 16 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने खलबल गई। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम वृंदावन क्षेत्र के स्वच्छता निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की सूचना पर संबंधित आवासीय परिसर को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से जुड़े ब्लॉक को सील कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने आवासीय परिसर के ब्लॉक को सील करने के बाद सैनिटाइज किया।

स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मेघ श्याम गौतम ने बताया कि रमणरेती क्षेत्र में इस्कॉन संस्था से जुड़े आवासीय भवन में दो लोग पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 165 लोगों के नमूने लिए थे। इनमें 14 और की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed