{"_id":"5ecd0d398ebc3e9065581c80","slug":"ishan-river-mainpuri-news-agr4434143168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से ईशन भी हुई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से ईशन भी हुई बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के चलते देखभाल न होने से ईशन नदी के सौंदर्यीकरण को लगाए पौधे सूख गए हैं। इन दिनों यहां सफाई कार्य नहीं हो पा रहा है। नदी में जगह-जगह जलमंजरी जमा हो गई है।
ईशन नदी की स्वच्छता के लिए चार महीने पहले बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। नदी की सफाई करके स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की पहल पर शहर के तमाम लोग, छात्र, छात्राएं, स्वयंसेवी संगठन भी अभियान में जुड़े। नदी के बड़े हिस्से में सफाई कराकर जलमंजरी हटवाकर नदी किनारे बैंचें बनवाकर सौंदर्यीकरण कराया गया।
जगह-जगह रुकी नदी की धारा को सही कराकर पानी का प्रवाह सही कराया गया। नदी में शुद्ध पानी का प्रवाह लाने की कोशिश की गई। दो महीने पहले शुरू हुए लॉकडाउन में अभियान पर विराम लग गया। इसका नतीजा यह हुआ नदी की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का काम रुक गया। अब नदी किनारे जगह जगह लगाए गए पेड़ पौधे सूखने लगे हैं।