फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IPS officer's aunt crushed by truck, police retrieved body from road

Agra News: आईपीएस की बुआ को ट्रक ने रौंदा पुलिस ने सड़क से बटोरकर उठाया शव

Sat, 29 Nov 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
IPS officer's aunt crushed by truck, police retrieved body from road
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगे सहकारिता मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। अमर उजाला
आगरा। सिकंदरा थाने से अपने कार चालक के साथ बेटे की बाइक लेने आई मथुरा में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस आशना चौधरी की बुआ को हाईवे पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक उन्हें 20 मीटर तक घसीटता ले गया। इससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक को रोका। पुलिस ने सड़क से शव के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सीज कर दिया है। घटना के बाद हाईवे पर करीब 1 किमी. तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मृतका की बहू की शिकायत पर पुलिस ने उनके बेटे का शांति भंग में चालान किया था जिसे जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि पुष्पांजलि विहार सिकंदरा निवासी सुधा चाहर (60) की बहू बबीता बीमा कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं। इस समय पलवल हरियाणा में तैनात हैं। कुछ दिन पहले वह ससुराल आई थीं। उन्होंने पति अभिनव पर मारपीट करने और अन्य आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को सिकंदरा थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। एसीपी कोर्ट से अभिनव को जेल भेज दिया गया था। उसकी बाइक थाने पर ही खड़ी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोएडा में सुधा चाहर की भतीजी की शादी थी। उनकी भतीजी आईपीएस है और मथुरा में सीओ सिटी के पद पर तैनात हैं। सुधा परिवार सहित शादी में शामिल होने गई थीं। शुक्रवार शाम 5 बजे वह शादी से लौटकर आगरा पहुंची। शाम 6 बजे अपने कार चालक राजू के साथ बेटे अभिनव की बाइक लेने थाने पहुंच गईं। चालक ने कार थाने के सामने मथुरा की तरफ जाने वाले रोड पर खड़ी कर दी। वहां से सड़क पार कर रेलिंग के बीच से निकलकर पैदल थाने गए। चालक बाइक लेकर घर खड़ी करने चला गया। सुधा फिर से सड़क पार कर कार के पास जा रही थीं। इस दौरान मथुरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिखरे शव के टुकड़ों को समेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे पर एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बहू बबीता और उनके छोटे बेटे भी नोएडा शादी में गए थे। वह उनके बाद घर आने वाले थे।


पति रहते हैं बीमार
सुधा चाहर के पति रघुवीर सिंह चाहर मूल रूप से थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद के निवासी हैं। कई सालों से परिवार के साथ पुष्पांजलि विहार सिकंदरा में रहते हैं। रघुवीर सिंह चाहर की पिछले 6 महीने से तबीयत खराब हैं। उनके दो बेटे अभिनव और आयुष हैं। अभिनव बड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed