फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions to investigate the case of sending an innocent person to jail

Agra News: निर्दोष को जेल भेजने के मामले की जांच के निर्देश

Wed, 17 Apr 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Instructions to investigate the case of sending an innocent person to jail
कासगंज। सात माह पूर्व हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर आरोपी के परिजनों ने निर्दोष को जेल भेजे जाने की शिकायत अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन से की। इस मामले में अपर पुलिस महानिदेशक ने एसपी को जांच कराने के निर्देश दिए। एसपी ने जांच का जिम्मा एएसपी राजेश भारती को सौंपा है।शिकायतकर्ता संजीव कुमार निवासी ग्राम अजीत नगर ने तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि 17 सितंबर 2023 को नगला मुलू के अभिषेक की हत्या हुई थी। जिसकी जांच-पड़ताल पुलिस के द्वारा की गई। हत्या के समय तैनात प्रभारी निरीक्षक व पुलिस को हत्यारे के बारे में कोई सुराग नहीं मिले। इसके बाद नए थाना प्रभारी की तैनाती की गई। आरोप है कि थाना प्रभारी ने अजीत नगर के प्रधान के परिवार के आशीष को थाने भेजने के लिए कहा। आशीष व एक अन्य युवक ओमवीर को पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस के द्वारा कथित रूप से रुपये मांगे और एनकाउंटर की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले के तमाम डिजिटल साक्ष्य भी मौजूद हैं। एएसपी। राजेश भारती का कहना है कि सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में की गई शिकायत की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए गए हैं। अन्य आवश्यक जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed