फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions to ban sale of 31 medicines including Liv-52 tablets

Agra News: लिव-52 टेबलेट सहित 31 दवाओं की बिक्री पर रोक के निर्देश

Tue, 26 Mar 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions to ban sale of 31 medicines including Liv-52 tablets
कासगंज। लिव 52 टेबलेट सहित 31 आयुर्वेद एवं यूनानी दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन दवाओं में से 21 में मिलावट पाई गई, जबकि 10 दवाएं नकली बिक्री होे रही थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश में अलग अलग स्थानों से मिलावटी एवं नकली औषधियों की रोकथाम के लिए फार्मेसी एवं विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से दवाओं के नमूने लिए गए थे। इनका परीक्षण करने के लिए राजकीय विश्लेषक आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच में कई औषधियां मिलावटी एवं नकली पाईं गईं।इसके बाद इन दवाओं को प्रदेश में प्रतिबंधित किया गया है। जिले के सभी औषधि विक्रेताओं को दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जांच में इन दवाओं की बिक्री मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन







ये दवाएं मिली मिलावटी

विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा
पेननिल चूर्ण

एज-फिट चूर्ण

अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण

स्लीमेक्स चूर्ण

दर्द मुक्ति चूर्ण

आर्थोनिल चूर्ण

योगी केयर

माइकान गोल्ड कैप्सूल

डाइबियंट शुगर केयर टेबलेट

हाईपावर मूसली कैप्सूल

डाईबियोग केयर

झंडू लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरीफायर
हेल्थ गुड सीरप

हेपलिव डीएस सीरप

सिस्टोन सीरप

बायना प्लस ऑयल

वातारिन ऑयल लिव-52

न्यू रिविल
बोस्टा एमआर टेबलेट



-ये दवाएं निकली नकली
ज्वाला दाद

रूमो प्रवाही

सुंदरी कल्प सीरप

त्रयोदशांग गुग्गल
वेदांतक वटी

एसीन्यूट्रा लिक्विड

आंवला चूर्ण

सुपर सोनिक कैप्सूल

बोस्टा 400 टेबलेट

बायना प्लस कैप्सूल

रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed