फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspector prashant yadav shot dead in Khandauli agra

यूपी में पुलिस पर फिर चली गोली: दो भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा प्रशांत कुमार की मौत, योगी ने जताया दुख

Thu, 25 Mar 2021 08:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 08:12 AM IST
सार

-आलू खोदाई के विवाद को सुलझाने गए थे दरोगा प्रशांत यादव
-सीएम योगी ने किया 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान

विज्ञापन
inspector prashant yadav shot dead in Khandauli agra
घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार शाम को थाना के दरोगा प्रशांत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा प्रशांत कुमार दो भाई विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच खेत से आलू खुदाई को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़े की सूचना पर दरोगा सिपाही चंद्रसेन के साथ आए थे। तभी विश्वनाथ को पकड़ने लगे। उसने तमंचे से गोली मार दी।। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गांव नहर्रा निवासी विजय सिंह पहलवान के दो बेटो विश्वनाथ और शिवनाथ के बीच खेत को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विजय सिंह ने पत्नी को छोड़ रखा है। बड़ा बेटा शिवनाथ पिता के साथ रहता है। वहीं छोटा विश्वनाथ मां के साथ रहता है। विजय के खेत के तीन हिस्से हुए हैं। एक हिस्सा विजय के पास है। इस पर शिवनाथ ने खेत में आलू की फसल की थी। 
विज्ञापन


बुधवार को विश्वनाथ ने पिता के खेत से आधा आलू मांगा। कहा कि यह मां के हिस्से का है। दोनों भाइयों के बीच सुबह विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर आलू की खुदाई होने लगी। पुलिस की भी मौजूदगी रही। तब कोई विवाद नहीं हुआ। शाम के समय विश्वनाथ पहुंच गया। उसने तमंचा लेकर मजदूरों को धमकाना शुरू कर दिया। शाम तकरीबन सात बजे दरोगा प्रशांत कुमार और सिपाही चंद्रसेन बाइक से गांव पहुंचे। खेत में विश्वनाथ के हाथ में तमंचा देखकर पीछे दौड़ लग दी। वह भागने लगा। मगर, दरोगा पीछा करते रहे। इस पर विश्वनाथ ने गोली चला दी। दरोगा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग गया। घटना के बाद ग्रामीण भी भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन




चंद्रसेन की सूचना पर थाना की फोर्स पहुंची। दरोगा को अस्पताल लेकर गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
बुलंदशहर के रहने वाले थे प्रशांत 
प्रशांत कुमार यादव मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले  थे। वह वर्ष 2015 बैच के दरोगा थे। वह बड़े ही शांत स्वभाव के थे।

हत्या पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख 

विवाद सुलझाने गए सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर की गई हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने केनिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने सब इंस्पेक्टर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शहीद पुलिस कर्मी के परिजन को 50 लाख रुपये, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर के जिले में एक सड़क के निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा शोक की इस घड़ी में सरकार शहीद के परिजनों के साथ है। प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed