फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspection in mainpuri

मिरहची में पटाखा गोदाम में हुए धमाके के बाद जागा प्रशासन

Sun, 22 Sep 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
inspection in mainpuri
करहल में बंदूक की दुकान का निरीक्षण करते पुलिस विभाग के अधिकारी - फोटो : MAINPURI
बेवर/कुरावली/करहल। एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके से जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। रविवार को एसडीएम और सीओ ने क्षेत्र में आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी विक्रेताओं का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही स्टॉक भी चेक किया गया।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र में एसडीएम पीसी आर्य और सीओ प्रयांक जैन ने आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं पर भी अव्यवस्था व लापरवाही नहीं मिली। चार आतिशबाजी की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर आदि जांचे गए। एसडीएम ने कहा कि सभी दुकानदार लाइसेंस के मानक अनुरूप ही भंडारण करें। विस्फोटक सामग्री का स्टॉक बना कर रखें। दुकान पर आग बुझाने के यंत्र, पानी बालू अवश्य होनी चाहिए। भोगांव में एसडीएम पीसी आर्य और सीओ प्रयांक जैन ने मैनपुरी रोड स्थित शकील अंसारी, नगला नरसिंहपुर रोड स्थित मुन्ना अंसारी की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उनको हिदायत दी कि घनी आबादी के बीच आतिशबाजी का निर्माण न करें।
कुरावली में एसडीएम अनूप कुमार, सीओ डीपी गौड़ ने आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। आतिशबाजी बनाने वाले लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। घिरोर रोड पर नहरपुल के पास लाइसेंस धारक आतिशबाजी निर्माण करने वाले रहते हैं। अधिकारियों ने उनसे बातचीत की तो बताया कि बारिश के चलते अभी उन्होंने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। वह निर्माण के दौरान मानकों व सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करहल में भी आतिशबाजी स्थलों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम रजत वर्मा और सीओ अशोक कुमार ने सुभाष गेट के सामने याकूब मार्केट में दुकानों का निरीक्षण किया। कहा कि विजय दशमी और दीवाली का त्योहार आने वाले है। आतिशबाजी की बिक्री मानक के अनुसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed