{"_id":"5e0f7e6d8ebc3e87975ad212","slug":"inspaction-mainpuri-news-agr4230741149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक आगरा मंडल ने सीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक आगरा मंडल ने सीएचसी का किया निरीक्षण
किशनी सीएचसी का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप शर्मा
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
मैनपुरी/किशनी । संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल आगरा डॉ. प्रदीप शर्मा ने सीएचसी किशनी का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को मिशन इंद्र धनुष व अन्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप शर्मा जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सीएम यादव के साथ सीएचसी किशनी का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सीएचसी के संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
स्टाफ रूम में उपकरणों के बारे में जानकारी ली। लेवर रूम में पहुंच यहां एएनएम साबित्री देवी से नवजात कन्या का वजन कराया और वार्म मशीन पर बच्चे को लिटाया। ऑक्सीजन सिलिंडर की गैस की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद उन्होंने कोल्ड चैन के बारे में भी जानकारी ली। केंद्र पर एएनएम का प्रशिक्षण चल रहा था। जिसमें उन्होंने बताया कि छह जनवरी से मिशन इंद्रधनुष पखवाड़ा शुरू होगा। उसमें एक भी बच्चा बिना वैकसीन के छूटना नहीं चाहिए। संयुक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।