आगरा: समोसे में निकला कीड़ा, ग्राहक ने एफएसडीए के यहां की शिकायत, अधिकारी बोले - जांच कराएंगे
ग्राहक का आरोप है कि शिकायत पर मिष्ठान भंडार संचालक भड़क गया और कहने लगा जो कर सकते हो कर लो। इस पर ग्राहक ने फोन कॉल कर एफएसडीए के यहां शिकायत कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के आवास विकास कॉलोनी के करकुंज मार्ग स्थित बांके बिहारी मिष्ठान भंडार के समोसे में कीड़ा निकलने का आरोप लगाया है। ग्राहक ने इसकी फोन से एफएसडीए के अधिकारियों को शिकायत की है। एफएसडीए टीम ने जांच करने की बात कही। मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी शशांक भदौरिया का आरोप है कि उसने बुधवार की शाम को करकुंज रोड पर बांके बिहारी मिष्ठान भंडार से 12 समोसे समेत 174 रुपये का सामान खरीदा। घर पर मेरा आठ साल का भतीजा मिर्च निकालकर समोसा खा रहा था, तभी एक समोसे में कीड़ा निकला।
शिकायत पर दुकानदार भड़का
उसने मुझे दिखाया तो मैं समोसा लेकर दुकान पर गया और शिकायत की। इस पर कहा गया कि भूल से हो गया होगा। मैंने कहा कि महंगा समोसा देते हो और साफ-सफाई भी नहीं बरती जा रही। इस पर संचालक भड़क गया और कहने लगा जो कर सकते हो कर लो। इस पर मैंने एफएसडीए के अधिकारी को फोन पर शिकायत की।
अधिकारी ने कहा कि अब रात हो गई है, बृहस्पतिवार को जांच करने के लिए टीम भेजता हूं। मिष्ठान भंडार के संचालक संजय शर्मा ने कहा कि ग्राहक समोसा में कीड़ा निकलने की शिकायत लेकर आया था, हमने कहा कि हमारे यहां साफ-सफाई बरती जाती है। कीड़ा कैसे समोसे में आया कुछ कहा नहीं जा सकता।