फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   information of looting Rs 2.40 lakh from cattle trader turned out to be false

Agra Crime: पशु व्यापारी से लूट की कहानी, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी; सामने आया ये झूठ

Fri, 31 Mar 2023 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 08:16 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर घटनास्थल पर कुछ नहीं दिखने पर पुलिस को घटना संदिग्ध लगी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी, जिसमें खुलासा हुआ।
 

विज्ञापन
information of looting Rs 2.40 lakh from cattle trader turned out to be false
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के  फरह रोड पर चाकू की नोंक पर पशु व्यापारी से 2.40 लाख रुपये लूट की सूचना पुलिस की जांच में झूठी निकली। व्यापारी ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए लूट की यह झूठी कहानी तैयार की थी सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल पर लूट जैसा कुछ नहीं दिखने पर पुलिस को घटना संदिग्ध लगी थी। छानबीन में पुलिस को सच का पता चला।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

पुलिस के मुताबिक मथुरा के कोसीकलां निवासी जुबैर पशुओं की खरीद फरोख्त करता है। उसने बताया था कि वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे मैक्स पिकअप से चालक वसीम के साथ बसेड़ी धौलपुर में लगने वाली पशु हाट में जा रहा था। तभी फरह-अछनेरा मार्ग पर अगनपुरा गांव के पास दो बोलेरो सवार करीब 12 बदमाशों ने ओवरटेक करके पिकअप रोका। इसके बाद बदमाशों ने उसकी छाती पर चाकू लगाकर पिटाई कर दी। फिर 2.40 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। चाकू की नोंक पर लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।

विज्ञापन


सीसीटीवी से खुला राज

थाना प्रभारी सोमेश विकल ने बताया कि फुटेज में घटनास्थल के आसपास लूट जैसा कुछ नहीं दिखा। कोई बोलेरो भी उस दौरान आती-जाती नहीं दिखी। इस पर घटना संदिग्ध लगी। तब जुबैर से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि व्यापार में काफी घाटा होने के कारण उस पर कर्जा हो गया था। जिसे लेकर कर्जदारों से बचने के लिए उसने चालक वसीम को साथ मिलकर झूठी लूट का प्लान बनाया था। जबकि व्यापारी से 2.40 लाख रुपये लूट की सूचना पर दिनभर पुलिस परेशान रही। थाना प्रभारी ने बताया कि पशु व्यापारी ने लूट की झूठी सूचना दी थी। 8 घंटे में ही खुलासा कर दिया गया है। झूठी सूचना देने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed