फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   indian railways More than 12 trains canceled on Jhansi route

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: झांसी रूट पर 12 से अधिक ट्रेनें निरस्त, यात्रा से पहले यहां चेक करें सूची

Sat, 09 Sep 2023 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 09:49 AM IST
सार

11 से 28 सितंबर तक झांसी रूट पर सफर मुश्किल होगा। झांसी में धुलाई संयंत्र की मरम्मत के कारण 12 से अधिक ट्रेनें निरस्त की गई हैं। रेलवे ने साप्ताहिक ट्रेन समेत कई के 18 ट्रिप भी कैंसिल किए हैं। 
 

विज्ञापन
indian railways More than 12 trains canceled on Jhansi route
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर धुलाई संयंत्र (वाशिंग एप्रेन) की मरम्मत के कारण 12 ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। खजुराहो-उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन से 11 से 30 सितंबर तक चलाई जाएगी। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक, निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  रेलवे स्टेशन पर भूखे पेट गुजारी रात: बेटे को मिला श्रीलंकाई गेंदबाज की बायोपिक 800 में लीड रोल, ऐसे मिली सफलता
विज्ञापन

जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस तीन दिन रहेगी निरस्त
इसके अलावा दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12, 19, 26 सितंबर को, जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस 14, 21, 28 सितंबर को निरस्त रहेगी। रानी कमलापति-निजामद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक और निजामुद्दीन-रानी कमलापति शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक नहीं चलेगी रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितंबर को और हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर को निरस्त रहेगी। 

ये भी पढ़ें -  यूपी पुलिस के जवानों पर रहेगी नजर: कहां लगी है ड्यूटी और कहां है लोकेशन; तत्काल मिलेगी जानकारी

अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक निरस्त
वहीं कालका-शिरडी एक्सप्रेस 14, 17, 21, 24, 28 सितंबर को और शिरडी-कालका एक्सप्रेस 16, 19, 23, 27, 30 सितंबर को नहीं चलेगी। जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 स 28 सितंबर तक और निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 12 से 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी। फिरोजपुर-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 11 स 29 सितंबर तक और छिंदवाड़ा-फिरोजपुर एक्सप्रेस 12 से 30 सितंबर तक बंद रहेगी। कोरबा-अमृत्तसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 11 से 28 सितंबर तक और अमृत्तसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 13 से 30 सितंबर तक निरस्त रहेगी।

ये भी पढ़ें - पहलवान दामाद का गुस्सा: ससुराल वाले ही नहीं पड़ोसियों को भी पीटा, एक का तोड़ा हाथ, दूसरे को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed