फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son in law beat up in laws in Mathura two people badly injured

पहलवान दामाद का गुस्सा: ससुराल वाले ही नहीं पड़ोसियों को भी पीटा, एक का तोड़ा हाथ, दूसरे को पहुंचाया अस्पताल

Sat, 09 Sep 2023 08:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Sep 2023 08:01 AM IST
सार

पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि दामाद अपने कुछ पहलवान दोस्तों के साथ आया। यहां उसने ससुराल वालों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के लिए आए पड़ोसी रामेश्वर और जगमोहन को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Son in law beat up in laws in Mathura two people badly injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दामाद ने ससुराल वालों की जमकर पिटाई की। वो अपने पहलवान मित्रों के साथ आया था। इस दौरान ससुराल वालों को पीटने का जिसने भी विरोध किया, उनको भी नहीं छोड़ा। इस कदर पिटाई की गई कि एक पड़ोसी का हाथ टूट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुराल वालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ससुराल वालों ने दामाद और उसके साथियों के खिलाफ हाईवे थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पहलवान दामाद ने ससुराल में जमकर तांड़व मचाया। पहले ससुराल वालों को पीटा। फिर उन्हें जो भी बचाने आया वो भी पहलवान के गुस्से का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला 
हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा निवासी कुंवर पुत्र किशन सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी लक्ष्मी की शादी पूंठरी, कोसीकलां में हुई है। लक्ष्मी का पति जय सिंह, पहलवान है। वो आए दिन लक्ष्मी के साथ विवाद करता रहता है। कई बार तो उसकी शिकायत को अनदेखा कर दिया गया, लेकिन गुरुवार को लक्ष्मी का फिर से फोन आया। उसने बताया कि पति ने उसकी पिटाई की है। इस खबर के मिलते ही मायका पक्ष के लोग गुस्से से आग बबूला हो गए।

विज्ञापन

इसलिए आया दामाद को गुस्सा 
बताया गया है कि मायका पक्ष के लोगों ने दामाद से बात की। फोन पर ही दोनों ओर से बहस भी हुई, लेकिन दामाद को ये बात बुरी लग गई कि पति और पत्नी के विवाद में मायके के लोग बोल रहे हैं। इसी बात से वो नाराज हो गया और ससुराल में आ धमका। 

पहलवान दोस्तों संग आया दामाद 
पीड़ित परिवारीजनों ने बताया कि दामाद अपने कुछ पहलवान दोस्तों के साथ आया। यहां उसने ससुराल वालों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के लिए आए पड़ोसी रामेश्वर और जगमोहन को भी नहीं छोड़ा। दामाद ने फायरिंग करते हुए धमकी भी दी, जिससे वे लोग दहशत में आ गए। 

जिला अस्पताल में भर्ती 
दामाद और उसके साथियों ने इस कदर पिटाई लगाई, जिसकी वजह से पड़ोसी जगमोहन का हाथ टूट गया है, वहीं रामेश्वर भी घायल हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दर्ज हुआ मुकदमा 
वहीं मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर हाईवे थाना उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ को भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed