फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police news Active duty management system app will be implemented in Agra

यूपी पुलिस के जवानों पर रहेगी नजर: कहां लगी है ड्यूटी और कहां है लोकेशन; तत्काल मिलेगी जानकारी

Sat, 09 Sep 2023 07:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 07:08 AM IST
सार

पुलिसिंग में सुधार के लिए सक्रिय ड्यूटी व्यवस्थापन प्रणाली एप शुरू किया गया है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद यदि पुलिसकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित हुए तो स्वत ही उनकी गैरहाजिरी लग जाएगी। 
 

विज्ञापन
up police news Active duty management system app will be implemented in Agra
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्धारित ड्यूटी स्थल पर सही समय पर नहीं पहुंचना, उपस्थिति दर्ज कराकर कहीं और चले जाना, ड्यूटी में कुछ इस तरह की लापरवाही पुलिसकर्मी करेंगे तो गैरहाजिरी लग जाएगी। सक्रिय ड्यूटी व्यवस्थापन प्रणाली एप (डीडीएमएस) शुरू किया गया है। इसमें ड्यूटी कार्ड भी क्यूआर के साथ मिलेगा। अनुपस्थित होने वाले पुलिसकर्मी से स्पष्टीकरण पत्र भी स्वत: जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में अब तक ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने से लेकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पहचान और त्रिनेत्र एप शुरू किए गए थे। अब पुलिसकर्मियों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज करने के लिए सक्रिय ड्यूटी व्यवस्थापन प्रणाली एप (डॉयनामिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम) शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मिलेगा हर घंटे का अपडेट

शुक्रवार को पुलिस लाइन में एप को लांच किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने बताया कि एप डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार और प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका वर्मा ने तैयार कराया है। इससे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में पारदर्शिता आएगी। उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें स्थानिक व सामयिक उपस्थिति की व्यवस्था है। सर्वर के माध्यम से उपस्थिति लगेगी। पुलिसकर्मियों की लोकेशन भी एप के माध्यम से मिल जाएगी। हर घंटे पर अपडेट भी मिलता रहेगा। निश्चित समय से देरी नहीं की जा सकेगी। इससे पुलिस अधिकारी भी मॉनीटरिंग कर सकेंगे। गैरहाजिर पुलिसकर्मियों का स्वत: ही स्पष्टीकरण पत्र जारी हो जाएगा। इसके माध्यम से क्यूआर सहित ड्यूटी कार्ड मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed