फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Increased vigilance in Barauna village amid rising water level of Ganga.

Agra News: गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बरौना गांव में बढ़ी सतर्कता

Thu, 25 Jul 2024 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance in Barauna village amid rising water level of Ganga.
कासगंज। पिछले चार दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बैराजों से डिस्चार्ज बढ़ने के कारण जहां जलस्तर बढ़ा है वहीं गंगा का प्रवाह भी तेज हुआ है। पिछले 24 घंटों में कछला ब्रिज पर पांच सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि हुई है। गंगा में उफान को देखते हुए कटान पीड़ित बरौना गांव में सतर्कता बढ़ाई गई है। बुधवार को भी कर्मी कटानरोधी कार्य कर रहे थे। गांव की आबादी के इलाके में उफान नहीं पहुंचे इसके लिए तटबंधों को मजबूत करते हुए उनका दायरा बढ़ाया गया है। वहीं बरौना पर गंगा की धारा ने रुख परिवर्तित किया है। धारा के मध्य में आए टीले को गंगा की धारा ने काट दिया है और रुख सीधा हुआ है।कछला ब्रिज पर 24 घंटे पूर्व मंगलवार को गंगा का जलस्तर 163.30 मीटर के निशान पर था। यह जलस्तर बढ़कर बुधवार को 163.35 मीटर के निशान पर आ गया। नरौरा से जितना डिस्चार्ज मंगलवार को था उतना ही बढ़ा हुआ डिस्चार्ज बुधवार को भी जारी रहा। केवल हरिद्वार और बिजनौर बैराजों के डिस्चार्ज में मामूली अंतर आया है। जिले में ऐसी स्थिति में बाढ़ का तो कोई खतरा नहीं है, लेकिन कटान का खतरा बना हुआ है। बरौना में कटान को लेकर सर्वाधिक खतरा है। इस खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं, लेकिन गंगा की धारा का रुख बरौना पर कुछ परिवर्तित हुआ है। जिससे सिंचाई विभाग के लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बुधवार को भी तटबंधों की मरम्मत व सुरक्षा के कार्य किए गए।
विज्ञापन

गंगा स्नान में श्रद्धालुओं को हो रहीं दिक्कतें :गंगा में लगातार पानी बढऩे के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है। जिससे श्रद्धालुओं को गंगा स्नान में दिक्कतें हो रही हैं। गंगा के उत्तरी किनारे पर आरती घाट की ओर गंगा का पानी बढ़ रहा है। वहीं दक्षिणी किनारे की ओर घाट के नजदीक गंगा के पानी का बहाव है। ऐसी स्थिति को देखते हुए गंगास्नान व कांवड़ भरने के लिए ओन वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रही हैं। प्रशासन ने गंगा घाटों पर संकेतक भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed