फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   in-laws harassing married woman for not getting 10 tola gold and two kg silver as dowry In Mainpuri

Mainpuri: 10 तोला सोना और दो किलो चांदी मांग रहे ससुरालीजन, विवाहिता को कर रहे प्रताड़ित

Mon, 11 Mar 2024 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 04:39 PM IST
सार

मैनपुरी में 10 तोला सोना और दो किलो चांदी ससुरालीजन मांग कर रहे हैं। विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
in-laws harassing married woman for not getting 10 tola gold and two kg silver as dowry In Mainpuri
woman demo, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाहिता से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 तोला सोना और दो किलो चांदी की मांग कर रहे हैं। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रताड़ना से परेशान पीड़ित ने परिजन के साथ पुलिस से शिकायत की। ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड रामलीला मैदान के पास की है। यहां की रहने वाली दीपिका उर्फ नीलू ने सीओ को प्रार्थना-पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी 16 जनवरी 2020 को अभिषेक कुमार उर्फ मोनू के साथ हुई है। शादी के बाद से पति अभिषेक, ससुर सुरेश चंद्र, ननद पिंकी और पिंकी के पति खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन


यह लोग शादी के कुछ समय बाद से स्कूटी 10 तोला सोना और दो किलो चांदी की मांग करते आ रहे हैं। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे मारा पीटा जाता और मायके वालों के लिए अपशब्द कहे जाते। ससुर ने अपने कमरे के बाहर सीसीटीवी लगवा लिए। जिसका फोकस उसके कमरे और बाथरूम की ओर है। उसकी निजता भी प्रभावित हो रही है। वह गर्भवती हुई तो ससुर के कहने पर पति ने दवा में दवा मिलाकर दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने गए मायकेवालों को पीटा

इसके चलते उसका गर्भपात हो गया। ससुरालीजन ने तलाक का झूठा मुकदमा भी परिवार न्यायालय में कायम करा दिया है। चार अप्रैल 2021 को जब उसके मायके वाले ससुरालीजन को समझाने के लिए आए तो पति, ससुर ससुर के भतीजे रजत उर्फ गोलू, आदित्य ने उनको पीटा गया। शिकायत के बाद पुलिस ने समझौता करा दिया था। ससुरालीजन उसे लगातार प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed