फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws forgery for bail, revealed through RTI

Agra: जमानत के लिए ससुराल वालों ने किया फर्जीवाड़ा, RTI से हुआ खुलासा

Fri, 17 Mar 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 11:55 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। बताया कि वर्ष 2021 में ससुरालियों के खिलाफ थाना अछनेरा में दहेज उत्पीड़ऩ, मारपीट और गालीगलौज का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
In-laws forgery for bail, revealed through RTI
आगरा का न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़ऩ का मामला दर्ज कराया था। ससुराल के लोगों ने जमानत के लिए फर्जी जमानतदार लगा दिए। मामला सूचनाधिकार के तहत सूचना मांगने पर खुला। अब थाना न्यू आगरा में ससुराल के लोगों और फर्जी जमानतदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अछनेरा निवासी भूमिका वर्मा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। बताया कि वर्ष 2021 में ससुरालियों के खिलाफ थाना अछनेरा में दहेज उत्पीड़ऩ, मारपीट और गालीगलौज का मामला दर्ज कराया था। फर्जी खतौनी और आधार कार्ड से विद्यापुर, किरावली निवासी अशोक कुमार और राजकुमार के नाम से दो अगस्त 2022 को ससुर कमलकांत की जमानत ली गई। 25 अगस्त 2022 को जन्मतिथि और फोटो बदलकर सास उमा वर्मा की जमानत ले ली।
विज्ञापन


 मामले में अशोक, राजकुमार, कमलकांत वर्मा और उमा वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जमानतदारों के फर्जी होने का पता सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगने पर चल सका। शहर में यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में फर्जी जमानतदारों के मामले में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed