फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws entered the house and beat the family members with sticks.

Agra News: ससुराल वालों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटे परिजन

Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
In-laws entered the house and beat the family members with sticks.
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला लालदास में पारिवारिक विवाद के चलते रविवार दोपहर करीब ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से परिजन को बेरहमी से पीटा। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल पक्ष के 25 से अधिक लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं से भी मारपीट की। गांव नगला लालदास निवासी श्रीओम का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। न्यायालय में तलाक का मामला विचाराधीन है। विवाहिता की ओर से पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। पीड़ित श्रीओम का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रविवार दोपहर ससुराल पक्ष निवासी तुर्सी गढ़ी खेरागढ़ से आए लोगों ने हमला किया। परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed