फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   IIHF Conference Inaugurated In Agra

आगरा में अंतरराज्यीय होम्योपैथिक कांफ्रेंस: विशेषज्ञों ने बताई होम्योपैथी की विशेषता, रोग नहीं रोगी को ठीक करती है...

Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Dec 2021 12:18 AM IST
सार

कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन से वर्चुअल जुड़ीं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी में असाध्य रोगों का उपचार संभव है। इसके दुष्परिणाम भी नहीं हैं।

विज्ञापन
IIHF Conference Inaugurated In Agra
पूर्व राज्यपाल को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (आईआईएचएफ) की ओर से रविवार को होटल अमर में अंतरराज्यीय होम्योपैथिक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। आईआईएचएफ के आगरा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि होम्योपैथी रोग नहीं, बल्कि रोगी को ठीक करती है। रोगियों के लक्षण को देखकर इलाज किया जाता है। होम्योपैथी में 4500 से अधिक दवाएं हैं। 

विज्ञापन

चिकित्सा पद्धति को और मजबूत बनाने की जरूरत
कांफ्रेंस का उद्घाटन उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को महिलाओं और बच्चों से संबंधित बीमारियों पर शोध करके इस चिकित्सा पद्धति को और मजबूत बनाने की जरूरत है। लुधियाना होम्योपैथिक कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मुक्तेंदर सिंह ने बच्चों के इलाज में होम्योपैथिक दवाओं के प्रभाव पर चर्चा की। शाखा के सचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा सहित विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। कोषाध्यक्ष डॉ. एच. पाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. हरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. बीपी सिंह जादौन आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

IIHF Conference Inaugurated In Agra
कांफ्रेंस से जुड़ीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
होम्योपैथी में असाध्य रोगों का उपचार संभव : राज्यपाल
कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन से वर्चुअल जुड़ीं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी में असाध्य रोगों का उपचार संभव है। इसके दुष्परिणाम भी नहीं हैं। इस पद्धति से विभिन्न रोगों का बहुत ही कम खर्च पर उपचार किया जा सकता है। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सकों से कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा प्रणाली के निर्माण के लिए लगातार शोध कार्य करें। गरीब महिलाओं और कुपोषण व क्षयरोग ग्रस्त बच्चों को चिकित्सा देने के लिए अग्रसर रहने को कहा। 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया, काले कपड़ों पर लगा है प्रतिबंध, राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री आएंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed