{"_id":"6133b5198ebc3e6ed2138a96","slug":"if-you-do-not-recover-the-fever-does-not-spread-mainpuri-news-agr5062693151","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं संभले तो और न फैल जाए बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं संभले तो और न फैल जाए बुखार
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के कई हिस्सों में बुखार फैल चुका है। शहर से लेकर गांव तक बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अभी डेंगू के मरीज नहीं मिले हैं, वहीं सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच की व्यवस्था ही नहीं है। प्राइवेट पैथोलॉजी पर हो रही जांचों में कई लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं, लेकिन इस रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग मान्यता नहीं दे रहा है। बुखार के बढ़ते मामले के बाद भी प्रशासन का ध्यान साफ सफाई पर नहीं है।
शहर से लेकर गांव देहात में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और जलभराव है। शहर में ही 16 से अधिक मोहल्लों में जलभराव की स्थिति है। यहां सड़क, खाली प्लाट आदि स्थानों पर पानी भरा हुआ है। पानी में मच्छर पनप रहे हैं, कहीं न कहीं यही मच्छर डेंगू का कारण बन रहे हैं। अगर अभी भी प्रशासन और नगर पालिका गंभीर नहीं हुए तो स्थिति भयावह हो सकती है।
-----
दृश्य-एक
शहर के प्रमुख मोहल्ला अग्रवाल और न्यू अग्रवाल में खाली प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। साथ ही जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था के लिए कई बार नगर पालिका में शिकायतें दीं, लेकिन सुनवाई आज तक नहीं हुई।
विज्ञापन
मोहल्ले में जननिकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी खाली प्लाटों में भरा हुआ है। साथ ही चारों ओर गंदगी फैली हुई है। -पप्पू सिंह, निवासी मोहल्ला अग्रवाल।
----
दृश्य-दो
शहर के मोहल्ला ककरइया में जगह-जगह जलभराव है। घनी आबादी वाले इस मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई और जलनिकासी के पुख्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस मोहल्ले के लोग भी चिंतित हैं। उन्हें डर है कि कहीं मोहल्ले में बुखार न फैल जाए।
मोहल्ले में कई जगह जलभराव की स्थिति है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। लोगों को डेंगू और मलेरिया फैलने का डर सता रहा है।
-रामकिशोर, ककरइया
----
दृश्य-तीन
मोहल्ला गाड़ीवान में खाली प्लाटों में जलभराव है। बरसात से पहले यहां के वाशिदों ने सफाई, जलनिकासी और दवा छिड़काव के लिए नगर पालिका में गुहार लगाई, लेकिन उनकी शिकायत पर पालिका प्रशासन और चेयरमैन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया है। बुखार फैलने का डर यहां के वाशिंदों को भी सता रहा है।
मोहल्ले में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। भूरे सिंह, गाड़ीवान
----
दृश्य-चार
मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। खाली प्लाट को कूड़ादान बना रखा है। लोगों को आरोप है कि सफाईकर्मी सफाई के बाद कूड़ा खाली प्लाटों में फेंक देते हैं। सफाई के लिए पालिका प्रशासन से कई बार कहा, लेकिन ध्यान नहीं दिया। कूड़े में मच्छर, मक्खी सहित अन्य वायरस पनप रहे हैं।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभी तक न तो मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराया गया है। न ही फॉगिंग कराई गई है। इससे मच्छर बढ़ रहे हैं।
-संजय कुमार, न्यू अग्रवाल
-----
नगर पालिका जलनिकासी और साफ सफाई का प्रयास कर रही है। लोगों से अपील है कि वह अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। इधर-उधर कूड़ा न फेंकें। लोगों से अनुरोध है कि वह अपने खाली प्लाटों में भराव कराएं, जिससे पानी एकत्रित न हो।
-लालचंद्र भारती, ईओ नगर पालिका मैनपुरी।