फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you disturb peace during vote counting, you will be jailed.

Agra News: मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ी तो होगी जेल

Wed, 15 May 2024 03:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
If you disturb peace during vote counting, you will be jailed.
कासगंज। मतगणना को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चिन्हित करें। एसडीएम को मुचलकों पर पाबंद कराए जाने के लिए रिपोर्ट भेजें। मीडिया सेल एसओजी सर्विलांस टीम को निगरानी बढ़ाने को सक्रिय किया है। जो भी मतगणना के दिन शांति व्यवस्था बिगाड़ेगा उसे जेल भेजा जाएगा।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने चार जून को मतगणना पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजक लोगों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन और मतगणना के बाद शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले संभावित अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया जाए। ऐसे आरोपियों को मुचलकों पर पाबंद कराने के लिए उपजिलाधिकारियों को चालानी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। वहीं निगरानी के लिए मीडिया सेल को और सर्विलांस टीम को सक्रिय है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर भड़काऊ , विवादित या अन्य कोई पोस्ट जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की संभावना हो की निगरानी की जाए। पोस्ट करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed