फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband will dissolve the marriage by giving a lump sum of three lakhs

Agra News: एक मुश्त तीन लाख देकर पति करेगा विवाह विच्छेद

Sat, 03 Jun 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Husband will dissolve the marriage by giving a lump sum of three lakhs
मैनपुरी।
विज्ञापन

दंपती के बीच समझौता नहीं होने पर पति तीन लाख रुपये एक मुश्त देकर पत्नी से विवाह विच्छेद करने की कार्रवाई करेगा। आपसी समझौते से विवाह विच्छेदन की कार्रवाई पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय में की जाएगी। आपसी सहमति से विवाह विच्छेद करके दंपती अलग अलग रह सकेंगे।

थाना औंछा क्षेत्र की रहने वाली अंजली की शादी निर्मल के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर निर्मल तथा उसके परिजन ने अंजली को मारपीट करके घर से निकाल दिया। अंजली ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा दायर किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से मुकदमा समझौता कराने के लिए सुलह एवं समझौता केंद्र में भेजा गया। समझौता कराने की जिम्मेदारी मीडिएटर वीरपाल सिंह राठौर को सौंपी गई। मीडिएटर की मौजूदगी में आमने सामने बैठने के बाद भी दंपती के मतभेद दूर नहीं हो सके। दंपती के बीच समझौता नहीं हो पाने पर दोनों पक्षों में लिखित रूप से तय हुआ कि निर्मल अपनी पत्नी को एक मुश्त तीन लाख रुपये देगा। रुपये लेने के बाद दोनों आपसी सहमति से पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के न्यायालय में आपसी सहमति से विवाह विच्छेदन का मुकदमा दायर करके एक दूसरे से अलग हा सकेंगे। सुलह एवं समझौता केंद्र से उनकी फाइल को वापस न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed