सावधान: आगरा में मिले डेंगू के चार मरीज, इन लक्षणों पर हो जाएं सतर्क; बचाव के लिए जानें क्या करें
शहर में वर्षा काल में डेंगू की दस्तक हो गई है। कुल चार मरीज मिले हैं, जिसमें से दो देहात के हैं। मरीज सामने आने के बाद एंटी लार्वा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। साथ ही इससे बचाव के लिए क्या करना है, इसके लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश में जगह-जगह पानी ठहरने से डेंगू ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिले में डेंगू के 4 मरीज मिले हैं। दो घरों में लार्वा भी मिला है। एंटी लार्वा का छिड़काव करते हुए इसे नष्ट कराया गया। फॉगिंग भी कराई गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि कमला खां शिवनगर निवासी 31 साल की महिला, बाह में 23 साल की युवती, सुभाष नगर मारुति एस्टेट में 30 साल का युवक और जैतपुर में 20 साल की युवती की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। चारों मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें - एसएन मेडिकल काॅलेज बना जंग का अखाड़ा: जूनियर डाॅक्टर ने दूसरे की तोड़ दी नाक, चहरे पर किए पत्थर से वार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई ये व्यवस्था
इनके घरों में सर्वे कराने पर दो के कूलरों में लार्वा मिलने पर छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एडीज एजिप्टाई मच्छर के काटने से डेंगू होता है, ये साफ पानी में पनपता है। जलभराव सबसे बड़ा खतरा है। डेंगू मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू वार्ड बना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी व्यवस्था की गई है।
ये भी पढ़ें - पोस्टमार्टम गृह पर बदल दीं लाशें: लापरवाह पर कार्रवाई नहीं, 48 घंटे बाद विष्णु का हुआ अंतिम संस्कार
ये करें :
- कूलर की टंकी को रोजाना साफ करें। केरोसिन की बूंद छिड़क दें।
- आसपास पानी न भरने दें, इसमें भी केरोसिन की बूंद छिड़क दें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें। पानी ढककर रखें।
- आसपास सूखी नीम की पत्तियां जला सकते हैं।
- बुखार आने पर पैरासिटामोल लें, आराम न मिलने पर डॉक्टर को दिखाएं।
ये भी पढ़ें - सावधान: शहर में सक्रिय है ऑटो गैंग, ऐसे बनाते हैं शिकार; युवक से लूट कर फेंका