फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband make a promise to convince angry wife in family counseling center agra

आगरा: पुलिस के सामने रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने किया यह वादा, मिट गईं दिलों की दूरियां

Mon, 01 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Mar 2021 12:06 AM IST
सार

  • आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को छह दंपतियों के बीच समझौते हुए। कुछ मामलों में मामूली बात पर दंपती के बीच दूरियां बढ़ी थीं। काउंसलिंग के बाद उनमें सुलह हो गईं। 

विज्ञापन
husband make a promise to convince angry wife in family counseling center agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

पति की रात को घर देर से आने की आदत से पत्नी नाराज हो गई। वह मायके चली गई। इसके बाद पत्नी ने पति की शिकायत परिवार परामर्श केंद्र में की। रविवार को काउंसलर ने दोनों के बीच की दूरियों को मिटा दिया। इसके बाद पत्नी पति के साथ घर चली गई। 

विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने काउंसलर को बताया कि उसकी शादी को चार साल हो चुके हैं। ससुराल ताजगंज में है। उनके दो बच्चे भी हैं। पति दवा व्यापारी का कर्मचारी है। शादी के बाद कुछ माह तक तो सब सही चला। मगर, छह महीने बाद पति रोजाना घर देर से आने लगा। 
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि घर आने के बाद पति मोबाइल पर बात करता था। सुबह काम पर भी जल्दी जाता था। पति की यह बात उसको बुरी लगने लगी। पूछने पर पति कुछ नहीं बताता था। छह महीने पहले बात इतनी बढ़ गई कि वह मायके चली गई। तब से वहीं रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने पत्नी ने किया यह वादा 
उधर, पति का कहना था कि दवा की दुकान पर देर रात तक काम होता है। इस कारण देर होती है। अगर, वह काम नहीं करेगा तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। पति ने वादा किया आगे से देर से आने पर पत्नी को फोन करके बताएगा। इस पर पत्नी साथ जाने के लिए तैयार हो गई। 

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को छह दंपतियों के बीच समझौते हुए। इनमें किसी पत्नी को पति के शराब पीने, किसी ने मारपीट करने की शिकायतें थीं। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि कुल 30 दंपती बुलाए गए थे। इनमें आठ पति-पत्नी उपस्थित हुए थे। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed