{"_id":"67ee01da6ec5a704510a09fa","slug":"husband-harassed-by-his-wife-has-appealed-to-the-police-commissioner-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'साहब मुझे जान का खतरा, घरवाली करती है पिटाई', पति की पुलिस आयुक्त से गुहार, बोला- कैसे भी बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'साहब मुझे जान का खतरा, घरवाली करती है पिटाई', पति की पुलिस आयुक्त से गुहार, बोला- कैसे भी बचा लो
Thu, 03 Apr 2025 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Apr 2025 09:04 AM IST
सार
पत्नी से प्रताड़ित पति ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को बताया कि पत्नी पिटाई करती है। उससे जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो
- फोटो : istock
विस्तार
आगरा में पत्नी की हरकतों से तंग पति ने पुलिस आयुक्त से अपनी जान की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि पत्नी बिना बताए बाहर घूमने चली जाती है। रोक-टोक करने पर मारपीट करती है।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के फूल विक्रेता ने आरोप लगाया कि उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। पहले पत्नी ने झगड़ा कर घर से बाहर रहने के लिए मजबूर किया। बाद में वहां से बिना बताए घूमने जाने लगी। रोक-टोक करने पर मारपीट करती हैं।
एक दिन एक युवक उसके साथ घर आया। दोनों ने महीने के हिसाब से रुपये देने का दबाव बनाया। मना करने पर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी और उसके साथ वाला युवक दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद