फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband hanging with fithing of his wife

पति पत्नी के बीच विवाद, पति ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 23 Sep 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
husband hanging with fithing of his wife
सोरों(कासगंज)। क्षेत्र के गांव कादरवाड़ी में एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। युवक का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कादरवाड़ी निवासी रामशंकर(20) पुत्र राजवीर कारपेंटर था। वह गांव में ही रहकर काम करता था। मंगलवार शाम 5 बजे वह मजूदरी कर घर लौटा। उस समय पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर पर बिना बताए बाहर चला गया। रात के आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल बंद जा रहा था। परिजनों ने काफी देर उसकी तलाश की। देर रात लगभग 1 बजे गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी से झूलता हुआ उसका शव मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राजवीर सिंह की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रामशंकर के पिता ने बताया कि रातशंकर का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम गढ़ी थाना उझानी जिला बदायूं की लता से हुआ था। मेरे तीन पुत्र थे दो पुत्र दिल्ली में नौकरी करते हैं जबकि रामशंकर गांव में ही रहता था। उसकी पत्नी लता दिल्ली जाकर रहने के लिए क्लेश करती थी। इससे तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। संबंधित हलका इंचार्ज किशन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गृह क्लेश का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed