फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband committed suicide after relative raped his wife at fatehpursikri in agra

UP: घर आए रिश्तेदार ने लूटी पत्नी की आबरू...सह नहीं सका पति, सदमे में उठाया ऐसा कदम; घर में मच गया चीत्कार

Mon, 02 Jun 2025 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर आए रिश्तेदार ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर पति ने जहर खा लिया। इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Husband committed suicide after relative raped his wife at fatehpursikri in agra
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के एक गांव में राजस्थान से आए एक रिश्तेदार ने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर अवसाद में आए महिला के पति द्वारा विषाक्त का सेवन कर दिया गया। जिसके चलते उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उक्त मामले में मृतक के पिता द्वारा रिश्तेदार के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है।  
विज्ञापन


ये भी देखें-UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने
विज्ञापन


 

मृतक के पिता द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार विगत 28 मई को थाना मनिया धौलपुर निवासी गिर्राज पुत्र होरीलाल गांव में आया था। उसने रात में बेटे की पत्नी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर महिला का पति अवसाद में आ गया।

ये भी पढ़ें-UP: गर्मी चाहे कितनी भी भीषण क्यों न हो...आगरा की इन छह कॉलोनियों में नहीं चलते हैं AC; जानें वजह

 
विज्ञापन

30 मई को सुबह पति ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे गंभीर हालत में भरतपुर अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उक्त मामले में मृतक के पिता द्वारा आरोपी गिर्राज के खिलाफ दुष्कर्म एवं आत्महत्या के लिए उकसाने की संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-UP: पिता बना हैवान...दामाद के साथ मिलकर अपनी ही शादीशुदा बेटी का कर दिया कत्ल, वजह जान रह जाएंगे सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed