फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AC do not work in Seven colonies of Agra Even in extreme heat

UP: गर्मी चाहे कितनी भी भीषण क्यों न हो...आगरा की इन छह कॉलोनियों में नहीं चलते हैं AC; जानें वजह

Mon, 02 Jun 2025 04:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 04:30 PM IST
सार

भीषण गर्मी में लोग घरों से नहीं निकलते हैं। कई तो ऐसे हैं जो बिना एसी के रह नहीं पाते हैं। लेकिन आगरा की सात कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां पर एयर कंडीशन है हीं नहीं। जानें क्या है वजह...
 

विज्ञापन
AC do not work in Seven colonies of Agra Even in extreme heat
दयालबाग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में लोगों के कूलर काम नहीं कर रहे। लोगों को सिर्फ एसी का सहारा है। वहीं आगरा के दयालबाग में मौजूद छह कॉलोनी प्रेम नगर, विद्युत नगर, श्वेत नगर, स्वामी नगर, कार्यवीर नगर, सरन आश्रम नगर में रहने वाले हजारों लोग बिना एसी के ही जीवन यापन करते हैं। यहां सभी घरों में सिर्फ कूलर और पंखे लगे हैं।
विज्ञापन



 
Trending Videos

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने का सबसे बड़ा कारण एसी बन रहे हैं। पेड़ कटते जा रहे हैं। लेकिन लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। एसी से निकलने वाली गर्म हवा वातावरण का संतुलन बिगड़ रही है। यही कारण है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

ये भी पढ़ें -  UP: हैवान बना पिता...दामाद के साथ मिलकर अपनी ही शादीशुदा बेटी का कर दिया कत्ल, वजह जान रह जाएंगे सन्न


 
विज्ञापन
विज्ञापन

दयालबाग की कॉलोनी के सभी घरों में वातावरण को बचाने की पहल करते हुए एसी न लगाने का निर्णय लिया गया था। उसके बाद से सभी लोग सिर्फ कूलर और पंखे के सहारे रहते हैं। इसके अलावा हमने अपने घरों को भी इस तरह से बनाया है कि कूलर न होने पर भी घर के अंदर हवा का आदान-प्रदान समुचित रूप से होता है। इसी वजह से हमें गर्मी का एहसास नहीं होता। वहीं दूसरी तरफ शहर के तापमान की अपेक्षा हमारी कॉलोनी में तापमान डेढ़ से 2 डिग्री कम रहता है। 

ये भी पढ़ें -   UP: सीसी रोड पर फैली गिट्टियां बन गई हादसे की वजह, 10वीं की छात्रा की मौत...छोटी बहन भी हो गई घायल


 
विज्ञापन

वहीं हमारी कॉलोनी में गर्मी कम लगने का कारण सर्वाधिक वृक्षारोपण भी है। हर घर के बाहर पेड़ और पौधे लगे हुए हैं, जो वातावरण को संरक्षित करते हैं तथा तापमान में बढ़ोतरी होने से भी रोकते हैं। अन्य लोगों को भी यह सोचना चाहिए कि अगर आप वातावरण को नहीं बचाएंगे तो आगे जीवन काफी मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -   UP: दर्दनाक हादसा...शीतगृह स्वामी की बेटी की जिस तरह हुई माैत, कांप जाएगा कलेजा; सीसीटीवी आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed