{"_id":"6a5076d12b193ed8220b9456","slug":"hundreds-of-saplings-crushed-outside-bjp-office-before-plantation-drive-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा कार्यालय में हरियाली के लिए मंगाए थे पौधे, गाड़ियों के पहियों से रौंद दिए; हैरान कर देगी ये तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा कार्यालय में हरियाली के लिए मंगाए थे पौधे, गाड़ियों के पहियों से रौंद दिए; हैरान कर देगी ये तस्वीर
Fri, 10 Jul 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:06 AM IST
सार
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर लगाए जाने के लिए मंगाए गए सैकड़ों पौधे भाजपा कार्यालय के बाहर खुले में पड़े-पड़े वाहनों के पहियों और बारिश से बर्बाद हो गए। मामला सामने आने के बाद पार्टी नेताओं ने बचे हुए पौधों को हटवाया।
विज्ञापन
गाड़ियों के पहियों से रौंद दिए पौधे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव पर सैकड़ों पौधे लगने से पहले भाजपा कार्यालय के बाहर खुले में बर्बाद हो गए। उन्हें आने-जाने वाले वाहनों के पहियों ने रौंद डाला। बची-खुची कसर बारिश ने पूरी कर दी। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला ने पौधों के बारे में पड़ताल की तो भाजपा नेताओं की नींद टूटी और बचे-खुचे पौधों को मौके से हटाया गया।
ये भी पढ़ें - पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां
डॉ. मुखर्जी के जन्मदिन 6 जुलाई पर पौधरोपण अभियान आयोजित किए जाने का भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश जारी किया था। इस पर महानगर भाजपा ने वन विभाग से कार्यालय पर पौधे मंगाए लेकिन उन्हें सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा। जयपुर हाउस स्थित क्षेत्रीय भाजपा कार्यालय के बाहर बनी मजार के पास खुले में ही छोड़ दिया। 6 जुलाई को नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कुछ पदाधिकारियों के साथ जयपुर हाउस में ही पौधरोपण किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल
इसके बाद बाकी रखे पौधे रोपे नहीं गए बल्कि कार्यकर्ताओं के वाहनों के टायरों तले रौंद दिए गए। तीन दिन तक खुले और बारिश में मिट्टी के बह जाने से बर्बाद होने तक किसी भाजपा नेता ने पौधों की सुध नहीं ली। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो नेताओं ने सफाई देना शुरू कर दिया। पार्टी के महानगर मंत्री व पौधरोपण अभियान के प्रभारी अनिल सारस्वत ने कहा कि कई कार्यक्रमों की वजह से बचे पौधों को हटाया नहीं जा सका। अब पौधों को पौधरोपण के लिए संबंधित मंडलों को भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: घोड़े को पकड़ने के नाम पर क्रूरता, निगम कर्मियों ने इस कदर कसा फंदा; बेहोश हुआ बेजुबान