{"_id":"6a50756ca6b36eb8b0048ca0","slug":"agra-municipal-team-accused-of-animal-cruelty-as-stray-horse-collapses-during-capture-drive-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घोड़े को पकड़ने के नाम पर क्रूरता, निगम कर्मियों ने इस कदर कसा फंदा; बेहोश हुआ बेजुबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घोड़े को पकड़ने के नाम पर क्रूरता, निगम कर्मियों ने इस कदर कसा फंदा; बेहोश हुआ बेजुबान
Fri, 10 Jul 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:00 AM IST
सार
आगरा-मथुरा हाईवे पर लावारिस घोड़े को पकड़ने के दौरान नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम पर अमानवीय व्यवहार के आरोप लगे हैं। गले में फंदा कसने और डंडों से मारने के कारण घोड़ा सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
बेहोश हुआ बेजुबान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में लावारिस पशुओं को पकड़ने के नाम पर नगर निगम की कैटल कैचिंग टीम की रूह कंपा देने वाली हैवानियत सामने आई है। आगरा-मथुरा हाईवे पर दक्षिणांचल मुख्यालय के नजदीक घूम रहे एक लावारिस घोड़े को पकड़ने के दौरान टीम के कर्मचारियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। बेतरतीब और अमानवीय तरीके से घोड़े के गले में रस्सी का फंदा कसकर उसे सरकारी वाहन में जबरन खींचने का प्रयास किया गया। बर्बरता के कारण दम घुटने से बेजुबान तड़पते हुए बीच सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
ये भी पढ़ें - पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां
स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर अफसरों को कार्रवाई के लिए भेजा है। निगम की कैटल कैचिंग टीम बृहस्पतिवार को हाईवे पर एक लावारिस घोड़े को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। कर्मियों ने घोड़े को घेरा और रस्सी का फंदा उसके गले में डाल दिया। इसके बाद रस्सी खींचने लगे। वाहन में चढ़ने से बचने के लिए घोड़ा पीछे की ओर जाने लगा, जिससे फंदा कसता चला गया। इस दौरान पीछे से अन्य कर्मी बांस के डंडों से घोड़े पर वार करते रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल
इस दौरान वह गिर गया। उसका पूरा शरीर अकड़ने लगा तो कर्मचारियों ने घोड़े के गले से फंदा हटा दिया। फिर उसे जोर-जोर से हिलाया ताकि वह होश में आ जाए। होश में आया घोड़ा उठकर भाग निकला। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया। कहा कि वह प्रकरण की जांच कराएंगे और अगर लापरवाही मिली तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा; विजिलेंस ने कसा शिकंजा