{"_id":"69810eba59992b36a502cfad","slug":"hundreds-of-fish-died-in-lakhanpura-pond-video-goes-viral-investigation-to-be-conducted-agra-news-c-25-1-agr1008-980565-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: तालाब में सैकड़ों मरी मछलियां, खाते नजर आए कुत्ते, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तालाब में सैकड़ों मरी मछलियां, खाते नजर आए कुत्ते, वीडियो वायरल
Tue, 03 Feb 2026 07:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:33 AM IST
सार
आगरा के बाह स्थित लखनपुर तालाब में सैकड़ों की संख्या में मछलियां मर गईं। कुत्ते मछलियां खाते दिख रहे हैं। बच्चे भी किनारे से बीनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मछली
विस्तार
तालाब में सैकड़ों मरी हुई मछलियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कुत्ते मछलियां खाते दिख रहे हैं। बच्चे भी किनारे से बीनते नजर आ रहे हैं। वीडियो जैतपुर के लखनपुरा तालाब का बताया जा रहा है। हालांकि खंड विकास अधिकारी ने जानकारी से इन्कार किया है, जांच की बात कही है।
जैतपुर के लखनपुरा गांव में सैकड़ों मछलियां मरने का वीडियो 50 सेकंड का है। लोगों का मानना है कि मरीं मछलियां किसी ने खा ली तो यह सेहत पर भारी पड़ सकता है। तालाब का पानी गंदा दिख रहा है। वहीं, एक साथ सैकड़ों मछलियां कैसे मरी? यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। इस संबंध में पूछे पूछे जाने पर जैतपुर के खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने मछलियों के मरने की जानकारी होने से इन्कार किया है, उन्होंने जांच कराए जाने की बात कही है।