फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge crowd of devotees was seen in Shiva temples on first Monday of Sawan in Agra

Sawan 2023: हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय, कांवड़ियों सहित भक्तों की लगी कतार; सुगंधित फूलों से सजा बाबा का धाम

Mon, 10 Jul 2023 09:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 09:09 AM IST
सार

Sawan 2023: आगरा में सावन के पहले सोमवार के दिन हर-हर, बम-बम से शिवालय गूंज उठे। कांवड़ियों सहित भक्तों की लंबी कतार लगी। सुगंधित फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया। 

विज्ञापन
huge crowd of devotees was seen in Shiva temples on first Monday of Sawan in Agra
Sawan 2023: हर-हर, बम-बम से गूंजे शिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सावन के पहले सोमवार के दिन महादेव मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। भीड़ को कंट्रोल करने और सुगमता से दर्शन करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिरों के पट सामान्य दिनों के मुकाबले एक से डेढ़ घंटे पहले खोल दिए गए। कैलाश मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर में पहले कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया, इसके बाद अन्य भक्तों को महादेव के दर्शन मिले।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह शिवलिंग का महाभिषेक किया गया। शाम को फूल बंगला सजेगा। इसमें गेंदा, गुलाब समेत अन्य फूलों से सजावट की जाएगी। महाआरती और मंदिरों की भव्य सजावट की तैयारी जारी है। भक्तों को कतार में लगाने और परेशानी से बचाने के लिए सेवादार भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

मनकामेश्वर में वीआईपी अभिषेक बंद

मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने बताया कि सावन में भक्तों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीआईपी अभिषेक बंद कर दिए हैं। इससे अन्य भक्तों को परेशानी नहीं होगी। मंदिर के पट तड़के चार बजे खोल दिए गए। सामान्य दिनों में पांच बजे खोले जाते थे। पहले कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। महादेव का गन्ने के रस और भांग से शृंगार किया गया। सुगंधित फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया।

यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग

huge crowd of devotees was seen in Shiva temples on first Monday of Sawan in Agra
Sawan 2023: बाबा के दर्शन को लाइन में लगे भक्त - फोटो : अमर उजाला

तीन बजे खुल गए कैलाश मंदिर के पट

कैलाश मंदिर के महंत पंकज गिरि गोस्वामी ने बताया कि सावन के सोमवार को औसतन 500 कांवड़ चढ़ाई जाती हैं। दूरदराज से भक्त कांवड़ लेकर रात में ही यहां आ जाते हैं। इसके लिए तीन बजे ही पट खोल दिए जाते हैं। इससे अन्य भक्तों को सुगमता मिलती है। कैलाश मेले के उद्घाटन के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आने की भी संभावना है। 25 जुलाई से भगवान श्रीराम कथा और श्रीमद्भागवत कथा कराने का भी विचार है।

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला धंधा: हिमाचल में सीखा काम...फिर पुरानी मशीनों से आगरा में शुरू किया मौत का नया कारोबार

बल्केश्वर मंदिर में सजेगा फूल बंगला

बल्केश्वर मंदिर के महंत सुनील कांत नागर ने बताया कि सावन में भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। इसके लिए डेढ़ घंटे पहले सुबह पांच बजे पट खोल दिए जाते हैं। इससे भक्तों को दर्शन करने के लिए अतिरिक्त समय मिलता है। मंदिर की भव्य सजावट की गई है। शाम को फूल बंगला सजाया जाएगा। भक्त शाम छह बजे से रात 10 बजे तक फूल बंगला के दर्शन कर सकेंगे। महादेव का शृंगार करने के साथ महाआरती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed