फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   House tax exemption of 10% may increase for two months in Agra

राहत: आगरा में दो महीने बढ़ सकती है हाउस टैक्स में 10 फीसदी की छूट की अवधि

Fri, 31 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2020 12:02 AM IST
सार

  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में हाउस टैक्स जमा करने वाले लोगों को नगर निगम द्वारा दी जा रही 10 फीसदी की छूट दो महीने बढ़ सकती है।

विज्ञापन
House tax exemption of 10% may increase for two months in Agra
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा में बुधवार को नगर निगम सदन के वरिष्ठ पार्षदों ने मेयर नवीन जैन को कोरोना संक्रमण को देखते हुए जनहित में हाउस टैक्स की छूट अवधि दो महीने और बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया। छूट की अवधि 31 जुलाई को खत्म हो रही है।

विज्ञापन


मेयर को छूट का प्रस्ताव मोहन सिंह लोधी, प्रकाश केसवानी, शरद चौहान, रवि माथुर, राकेश जैन, अनुराग चतुर्वेदी, आशीष पाराशर, राधिका जैन अग्रवाल, सुषमा जैन आदि ने सौंपा। पार्षद दल के नेता मोहन सिंह लोधी ने कहा कि होली के ठीक बाद ही लॉकडाउन लग गया था। 
विज्ञापन



इस वजह से ढाई महीने तक लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल पाए तो टैक्स कैसे जमा करते। इसलिए जनता की मांग पर यह प्रस्ताव सौंपा है। पूर्व उपसभापति शरद चौहान पार्षद ने कहा कि लोग टैक्स जमा करना चाहते हैं, लेकिन कोरोना के कारण वित्तीय स्थिति खराब हुई है, इसलिए कम से कम दो महीने तक छूट बढ़ा देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स जमा करने वालों की लगी रही लाइन

31 जुलाई को खत्म हो रही हाउस टैक्स में 10 फीसदी छूट का फायदा लेने के लिए लोग नगर निगम में पहुंचे। टैक्स काउंटर पर लंबी कतारें दिन भर लगी रहीं। इस वित्तीय वर्ष के टैक्स की जमा रसीद दिखाने पर तीन रंगों के डस्टबिन भी नगर निगम बांट रहा है। 

लोग इन डस्टबिन को पाने के लिए न भटकें, इसके लिए टैक्स काउंटर के सामने डस्टबिन का काउंटर भी लगाया है। जहां रसीद दिखाकर सभी को तीन रंगों के डस्टबिन मुफ्त में बांटे गए। इसके अलावा वार्डों में कैंप लगाकर भी टैक्स जमा कराने और डस्टबिन बांटने का काम किया गया।

होटल, शोरूम संचालकों को अधिक फायदा

बुधवार की शाम तक नगर निगम ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स जमा करा लिया है, जबकि एक सप्ताह पहले तक केवल 8.62 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ था। 10 फीसदी छूट का फायदा उठाने के लिए बड़े-बड़े होटल, शो रूम और प्रतिष्ठान शामिल हैं, जिनका हाउस टैक्स 10 से 20 लाख रुपये के बीच है। 10 फीसदी छूट का बड़ा फायदा उन्हें पहुंच रहा है। ऐसे में वह पुराने बकाए के साथ इस साल का हाउस टैक्स भी जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed