{"_id":"5e972b588ebc3e711a36ce33","slug":"hotspot-kasganj-news-agr438028135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट किए गए तीनों क्षेत्रों में कड़ी निगरानी, हर घर का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट किए गए तीनों क्षेत्रों में कड़ी निगरानी, हर घर का सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संक्रमण के चलते हॉटस्पॉट किए गए तीनों क्षेत्रों में सख्त पहरा और कड़ी निगरानी है। इन क्षेत्रों की मुख्य सड़कों से लेकर गलियां तक सील हैं। सभी को घरों में रहने की कड़ी हिदायत दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से इन तीनों क्षेत्रों के प्रत्येक घर का सर्वे शुरू करा दिया है। आबादी के आधार पर तीनों क्षेत्रों की निगरानी कराई जा रही है।
जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में शासन ने मोहल्ला मोहन एवं पटियाली के गांव नगला अब्दाल व सोरों के गांव गोयती को सील कर दिया है। तीनों क्षेत्रों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। दिन रात पुलिस प्रशासन के अफसर सख्त पहरा दे रहे हैं। इन क्षेत्रों में हर घर से लेकर गली तक की निगरानी हो रही है। किसी को भी घर से निकलने की छूट नहीं दी जा रही।
इन गलियों से निकलने के अलावा किसी को प्रवेश की कोई अनुमति नहीं है। हॉटस्पॉट घोषित किए गए तीनों क्षेत्रों को पुलिस ने चारों तरफ से कवर कर लिया है। बुधवार से स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे शुरू करा दिया है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से हर घर का सर्वे कर रही हैं। किसी भी व्यक्ति में यदि कोई भी लक्षण पाया जाता है तो तत्काल उसे स्वास्थ्य विभाग अस्पताल भेजेगा। डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले तीनों क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों से दिनभर जानकारी लेते रहे। रात में हुए मूवमेंट की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
दायरा बढ़ाए जाने की तैयारी
शहर में बनाए गए हॉटस्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जा सकता है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सर्वे के आधार पर क्षेत्र का दायरा बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अब और भी कई गलियां सील कराई जा सकती हैं।
- हॉटस्पॉट क्षेत्र के सभी घरों की निगरानी कराई जा रही है। सर्वे कराया जा रहा है। सभी लोगों को घरों में ही रहना है- ललित कुमार, एसडीएम।
- नगला अब्दाल में सख्त पहरा है। कोई व्यक्ति गांव से बाहर नहीं जा सकता। इसके अलावा बाहर से भी कोई व्यक्ति गांव में प्रवेश नहीं कर सकता- गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली।