फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hospital employee cheated in lost 23.92 lakh rupees Now a case has been filed

UP: अस्पताल में कर्मचारी ने दिया ऐसा झांसा, एक झटके में गवांए 23.92 लाख रुपये; अब दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 13 May 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 09:07 AM IST
सार

निजी अस्पताल के कर्मचारी की बातों में फंसकर युवक 23.92 लाख रुपये दे बैठा। अपने  साथ हुई धोखधड़ी की जानकारी होने पर थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
hospital employee cheated in lost 23.92 lakh rupees Now a case has been filed
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में कर्मचारी ने चिकित्सा उपकरणों के व्यापार में निवेश करने का झांसा देकर 23.92 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित ने साझीदार, उसकी पत्नी और चिकित्सक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यमुना नदी में टूट गई नाव, लोगों ने कूदकर बचाई जान...35 लोग थे सवार; सामान और बाइकें डूबीं
विज्ञापन



 

पत्नी को कराया था अस्पताल में भर्ती
सिकंदरा के अतराैनी निवासी सनी ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पत्नी को प्रसव के लिए मारुति एस्टेट स्थित एसपी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। इसी दाैरान उनकी मुलाकात दिनेश निवासी बसेरा एन्क्लेव न्यू आगरा से हो गई। वर्तमान में वह सेक्टर-10 आवास विकास में रह रहा है। वह इस अस्पताल में ओटी इंचार्ज था।

दिनेश से मित्रता हो गई। दिनेश ने उन्हें बताया कि मेडिकल उपकरणों की खरीद फरोख्त में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। उसने पहली बार मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 22 हजार नकद लिए और 6400 का लाभ दिखाकर 28,400 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद फिर से 55 हजार का निवेश कराया और उस पर 18 हजार का मुनाफा बताकर 73 हजार वापस कर दिए।

ये भी पढ़ें -  UP: पाकिस्तान का ताज पर हमला...जिन्होंने AI वीडियो किया शेयर, उनकी आएगी आफत; इन पर दर्ज हुआ केस
 

दिया ये झांसा
कुछ ही दिन बाद पांच बड़े ऑर्डर दिलाने का झांसा दिया। निवेश के लिए उसने प्लाॅट और जेवरात गिरवी रखकर 23.92 लाख रुपये दिनेश और उसके परिजन के खातों में दिए। इसके बाद दिनेश ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित अग्रवाल पर धनराशि होने की बात कही। बाद में दिनेश ने 7.96 लाख के मेडिकल मशीन खरीद के फर्जी बिल थमा दिए। इस मामले में दिनेश, पत्नी ज्योति, उसके भाई और चिकित्सक अमित अग्रवाल के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed