{"_id":"5d9b4ddf8ebc3e93de125845","slug":"horrific-accident-on-agra-gwalior-highway-one-dead-accident-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर-आगरा हाईवे पर हादसा, ओवरब्रिज से ट्रक टकराने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर-आगरा हाईवे पर हादसा, ओवरब्रिज से ट्रक टकराने से एक की मौत
Tue, 08 Oct 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक अंसतुलित होकर ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर-आगरा हाईवे पर मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद के समीप सोमवार की सुबह हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चालक और खलासी घायल हो गए हैं।
न्यू दक्षिणी बाईपास के लिए मुड़ते समय ट्रक अंसतुलित होकर ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
मथुरा के थाना कोसीकला के बैंक कॉलोनी निवासी तेजपाल (23) पुत्र गन सिंह ट्रक चालक है। हरियाणा के जिला पलवल के थाना सदर के बामनी खेड़ा निवासी उदयवीर (27) पुत्र धर्मी सिंह खलासी है। दोनो अपने साथी बामनी खेड़ा निवासी राज (26) पुत्र विजेंद्र सिंह के साथ सोमवार को ट्रक में कागज लेकर धौलपुर से मथुरा जा रहे थे।

ग्वालियर हाईवे पर मलपुरा के गांव बाद के समीप ट्रक न्यू दक्षिणी बाईपास पर मुड़ते समय असंतुलित होकर ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। तेज आवास सुनकर आसपास के लोग हादसे की ओर भागे। पुलिस ने मौके पर जेसीबी मंगाकर ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश की।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला, तो इसमें राज (26) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि तेजपाल व उदयवीर घायल हैं।
थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को एसएन अस्पताल आगरा में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।