{"_id":"5d7e58978ebc3e012c652576","slug":"home-minister-and-vice-president-will-be-the-chief-guest-of-dbra-university-convocation-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर मनाएगा 85वां दीक्षांत समारोह, उप राष्ट्रपति-गृहमंत्री हो सकते हैं मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर मनाएगा 85वां दीक्षांत समारोह, उप राष्ट्रपति-गृहमंत्री हो सकते हैं मुख्य अतिथि
Mon, 16 Sep 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 85वें दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू अतिथि हो सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार अतिथियों का प्रस्ताव बनाया है। इनको आमंत्रण पत्र जारी किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 अक्तूबर को प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें: दीक्षांत समारोहः तीन सौ से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान
इसमें 1150 कॉलेजों के मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए अतिथियों की सूची तैयार कर ली गई है। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के तौर पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, अमित शाह, मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के नाम तय किए गए हैं।

आयोजन समिति ने भी इन नामों पर मुहर लगा दी है। इससे पहले 2018 के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और वैज्ञानिक टेसी थॉमस भी विश्वविद्यालय के अतिथि बन चुकी हैं।
कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि समारोह में उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री, मानव संसाधन एवं विकास मंत्री और उप मुख्यमंत्री को अतिथि के तौर पर शामिल करने के लिए नाम तय हुए हैं। इनको आमंत्रण पत्र भेजकर स्वीकृति मांगी जा रही है।
प्राइमरी स्कूल के बच्चे देखेंगे समारोह
दीक्षांत समारोह में पहली बार विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल और नगला कंसधार के प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय ने प्राइमरी स्कूल को गोद ले रखा है, इसमें चयनित बच्चों को समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
मॉडल स्कूल विश्वविद्यालय परिसर में ही संचालित है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बच्चों को समारोह देखने के लिए बुलाया है। इनके बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी।