फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Home guard falls into canal after being hit by canter, missing

Agra News: कैंटर की टक्कर से होमगार्ड नहर में गिरा, लापता

Fri, 11 Jul 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Home guard falls into canal after being hit by canter, missing
सहावर। सैंदपुर गाेरहा नहर पुल पर कैंटर की टक्कर लगने से बाइक सवार होमगार्ड नहर में गिरकर लापता हो गया। होमगार्ड की तलाश की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

चांडी चौकी पर तैनात होमगार्ड सुरेश ड्यूटी खत्म करके शाम 7 बजे बाइक से अपने गांव सैंदपुर वापस जा रहा था। नहर पुल पर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे होमगार्ड उछल कर नहर में जा गिरा। इसके बाद होमगार्ड का पता नहीं चला। हादसा देख काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। मौके पर ग्रामीणों ने जाम ला दिया। गोताखाेर होमगार्ड की तलाश में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं लग सका है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि होमगार्ड की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed