फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holman Institute won the quiz competition

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हॉलमैन इंस्टीट्यूट की टीम ने मारी बाजी

Sun, 31 Oct 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Holman Institute won the quiz competition
आगरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में हॉलमैन इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतर विद्यालयीय प्रतियोगिताएं कराईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा प्राची, निबंध प्रतियोगिता में छात्रा काकुल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में श्री रामस्वरूप सिंघल गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा अवनी सिंघल, वाद-विवाद प्रतियोगिता में हॉलमैन इंस्टीट्यूट की टीम विजेता रही। विषय के पक्ष में कक्षा आठ की मुस्कान, विपक्ष में कक्षा नौ की प्रथा ने विचार रखे। नाटक प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के अलावा अन्य किसी विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। जीवन का चित्रण प्रतियोगिता में हॉलमैन इंस्टीट्यूट की कक्षा नौ की छात्रा प्रथा पहले स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताएं मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य जार्ज मसीह, सार्वजनिक इंटर कॉलेज, इरादतनगर के प्रधानाचार्य डॉ. रामऔतार, डीएवी इंटर कॉलेज, कुंडौल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गहलौत के निर्देशन में हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed