{"_id":"620e944455a4791c7e7ba363","slug":"holika-dahan-mainpuri-news-agr5246542200","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन वाले स्थान पर हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन वाले स्थान पर हुआ जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र के नगला रते में होलिका दहन वाले स्थान पर जलभराव हो गया है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव में होली नहीं रखी जा सकी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को होलिका दहन वाले स्थान के निकट प्रदर्शन कर जलनिकासी कराने की मांग की है।
नगला रते में गांव के बाहर होली रखी जाती है। नालियों से जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से होलिका दहन वाले स्थान पर जलभराव हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। इस बार अभी तक होली नहीं रखे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जलनिकासी नहीं कराई तो निर्धारित स्थान पर होलिका दहन नहीं हो सकेगा। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।
होलिका दहन वाले स्थान पर जलभराव होने से होली नहीं रखी जा सकी है। होलिका दहन के लिए जलनिकासी होनी चाहिए।
राजकमल राजपूत
जलभराव के संबंध में सभासद व अधिशासी अधिकारी से शिकायत की गई है। किसी ने जलनिकासी के लिए काम नहीं किया।
मेघसिंह राजपूत
नालियों से पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो गया है। तय स्थान पर होलिका दहन कैसे हो पाएगा।
राजीव राजपूत
होली आस्था का प्रतीक है। लोगों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। तय स्थान पर होलिका दहन की व्यवस्था की जाए।
दीनानाथ राजपूत
होलिका दहन वाले स्थान पर जलभराव की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे निर्धारित स्थान पर ग्रामीण होलिका दहन कर सकें।
विज्ञापन
लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका