फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Holiday should be declared on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary and Brahmin Welfare Commission should be formed

Agra News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश और विप्र कल्याण आयोग का हो गठन

Mon, 08 Dec 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Holiday should be declared on the occasion of Lord Parshuram's birth anniversary and Brahmin Welfare Commission should be formed
संजय प्लेस ​स्थित होटल में आयोजित अ​खिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक
आगरा। संजय प्लेस स्थित होटल में रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ सहित विभिन्न प्रांतों से आए पदाधिकारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मां सरस्वती, भगवान परशुराम और महामना मदन मोहन मालवीय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित करने, विप्र कल्याण आयोग के गठन और रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बीडी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ही भारत की वैदिक सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। ऐसी स्थिति में जो लोग ब्राह्मणों पर अनर्गल आरोप लगाते हैं, वे देश को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं। ब्राह्मणों को संगठित होकर भारतीय संस्कृति को बचाना है, तभी राष्ट्र की उन्नति हो सकेगी। इस दौरान पत्रिका ब्रज माधुर्य भाग-2 का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. मधु भारद्वाज ने कहा कि पत्रिका ब्रज की सभ्यता एवं संस्कृति की धरोहर के रूप में पहचानी जाएगी। पत्रिका में ब्रज की संस्कृति, ब्राह्मण समाज, मंदिरों आदि की जानकारी दी गई है। मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन पूनम वार्ष्णेय ने किया। स्वागत गीत कल्पना शर्मा एवं आरती शर्मा ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में देश के प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिलने की गारंटी होती है लेकिन भारत के नेता ब्राह्मणों सहित सभी सवर्णों के साथ भेदभाव करते हैं। शिक्षा, न्याय, राजनीति, रोजगार, प्रमोशन किसी में भी ब्राह्मणों को समान अवसर प्राप्त नहीं हैं। पिछले वर्ष की प्रगति रिपोर्ट राष्ट्रीय सचिव पंडित मुनीष चंद शर्मा ने प्रस्तुत की। अंजू अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, कांति शर्मा, डाॅ. सिद्धार्थ दुबे, डाॅ. शैलजा शर्मा, सूरज तिवारी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

धन्यवाद पंडित महेश शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. पंकज नगायच, शशि तिवारी, दीप्ती भार्गव, आनंद शंकर शर्मा, अरुणकांत सारस्वत, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, वंदना तिवारी, सुनीता झा, आकांक्षा शर्मा, विजया तिवारी, किरन शर्मा, कल्पना शर्मा, डॉ. रामेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed