फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hindu Mahasabha workers man caught with meat on scooty in agra

आगरा: स्कूटी पर मांस के साथ पकड़ा युवक, अखिल भारत हिंदू महासभा पदाधिकारियों ने लगाया जाम, हंगामा

Sat, 26 Feb 2022 08:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Feb 2022 08:55 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मांस लेकर जा रहे युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर भी पुलिस के नहीं आने पर हंगामा कर दिया। जाम भी लगाया। 

विज्ञापन
Hindu Mahasabha workers man caught with meat on scooty in agra
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर रोड स्थित खेरिया मोड़ पर शनिवार सुबह अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने स्कूटी पर मांस लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ लिया। सूचना पर भी पुलिस के नहीं आने पर हंगामा कर दिया। सड़क पर जाम भी लगा दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदेश प्रवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि शनिवार को जगनेर रोड पर एक स्कूटी पर मांस लाया जा रहा था। इस पर प्रदेश प्रवक्ता बृजेश भदौरिया, जितेंद्र कुशवाहा और मनीष पंडित पहुंच गए। उन्होंने स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी सवार ने स्पीड बढ़ा दी। 
विज्ञापन


बाद में पीछा करके स्कूटी को खेरिया मोड़ पुलिस चौकी के पास रोक लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया और जाम भी लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, बृजेश भदौरिया, मनीष पंडित, विशाल कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, पप्पू बघेल, सरदार कुलवंत, अजय पंडित, मनीष कुमार, आशीष कुशवाह आदि शामिल रहे।

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि बृजेश भदौरिया की तहरीर पर गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें सलमान, सोनू उर्फ यासीन कुरैशी, इमरान और एक अज्ञात आरोपी हैं। पकड़ा गया युवक सलमान है। 

आरोप लगाया है कि आरोपी जगनेर से मांस सलीम पड्डे वाले की दुकान पर ले जा रहे थे। तीन आरोपी भाग गए। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। मांस को जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी सलमान को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed