फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High tension line current runs through houses, woman dies

Agra News: घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, महिला की मौत

Sat, 16 Mar 2024 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
High tension line current runs through houses, woman dies
घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, महिला की मौत
विज्ञापन

- परिजन ने किया अंतिम संस्कार, 22 घरों में बिजली के उपकरण भी फुंके
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी (मैनपुरी)। गांव बोझा में शनिवार की सुबह अचानक घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गए। एक महिला की नल में प्रवाहित हुए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। कई घरों में लगे उपकरण भी फुंक गए। महिला के परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।

थाना क्षेत्र के गांव बोझा में शनिवार की सुबह बिजली चली गई थी। सुबह करीब 8 बजे अचानक बिजली आ गई। किसी तरह से हाईटेंशन लाइन का करंट डीपी में उतर गया। डीपी से जुडे़ करीब 22 घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट प्रवाहित हो गया। इस बीच 32 वर्षीय नीलम उर्फ नीरू यादव नल से हाथ धोने के लिए बाहर आई। नल को जैसे ही छुआ उसमें प्रवाहित तीव्र करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद बिजली फिर से चली गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हाईटेंशन लाइन का करंट प्रवाहित होने के चलते गांव निवासी सतीश यादव, दीपक यादव, बंटू, रामू सहित 22 घरों में उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed